मध्य प्रदेश-गुजरात समेत 19 राज्यों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट, ओडिशा में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित

राजस्थान-मध्यप्रदेश में 6 की मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

मानसून अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग ने आज मप्र, यूपी समेत 19 राज्यों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बिहार, बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर में यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार शाम से जोरदार बारिश हो रही है।

ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नदी का जलस्तर 10.36 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया है।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए, गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का बहाव तेज होने से श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई है। गुना में फतेहगढ़ की कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, इसमें 3 युवकों की मौत हो गई।
राजस्थान के जोधपुर में बरसात के कारण पुलिया पर पानी के बीच कार निकाल रहे एक शख्स की कार फिसलकर नाले में गिर गई। पानी में डूबने से कारोबारी और उनके समधी-समधन की मौत हो गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment