इंदौर।नए लेबर लॉ समेत कई मुद्दों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठन आज हड़ताल कर रहे हैं। इसका इसर इंदौर में भी देखने को मिला है। आशा, उषा और परिवेशक कर्मचारियों ने अखिल भारतीय संयुक्त अभियान समिति के बैनर तले गांधी हॉल परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी की।कर्मचारियों का कहना है कि नई नीतियों से उनके अधिकार और रोजगार की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।संगठनों की प्रमुख मांगें-चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) और उनसे जुड़े नियमों को रद्द करने की मांग।ड्राफ्ट सीड बिल को वापस लेने की मांग।बिजली संशोधन विधेयक को निरस्त करने की मांग।SHANTI Act (न्यूक्लियर एनर्जी से संबंधित कानून) को वापस लेने की मांग।मनरेगा की बहाली की मांग।विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 को रद्द करने की मांग।