उज्जैन। पशु बेचकर लौट रहे 2 किसानों के साथ हुई 1.50 लाख की लूट के मामले में कायथा थाना पुलिस मक्सी के आसपास बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। दोनों बदमाशों के बाइक से भागते फुटेज भी सामने आये है। लेकिन सोमवार शाम तक दोनों का सुराग नहीं मिल पाया था।
एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि शनिवार दोपहर को रामपुरा मार्ग लक्ष्मीपुरा फंटा पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने ग्राम नरेसली में रहने वाले 2 किसानों सतीश शाह और रामलाल की आंखों मे मिर्ची झोंककर 1.50 रूपये लूटने की वारदात को अंजाम दे दिया था। दोनों किसान मक्सी से पशु बेचकर लौट रहे थे। बदमाशों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी थी और गिराया था। वारदात के बाद से कायथा थाना पुलिस की एक टीम बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। आसपास क्षेत्र के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर बदमाशों के बाइक से भागते चेहरे भी सामने आये है। बदमाश मक्सी की ओर भागे है। टीम द्वारा मक्सी में तलाश की जा रही है और बदमाशों के रूट को ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल सोमवार शाम तक दोनों बदमाश पुलिस की हिरासत में नहीं आ पाये थे।
आसपास की थाना पुलिस को भेज फुटेज
बताया जा रहा है बदमाश मक्सी पशु बाजार से किसानों के पीछे लगे थे। वहीं वारदात के बाद उनके मक्सी की ओर भागने के फुटेज सामने आये है। जिसके आधार पर आसपास की थाना पुलिस को भी फुटेज भेजे गये है। जिसके चलते बदमाशों की पहचान हो सके। बदमाशों की पहचान के लिये शाजापुर पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है, बदमाश अपराधिक प्रवृति के प्रतित हो रहे है
मक्सी के आसपास तलाश, बदमाशों का नहीं मिला सुराग -लूट के बाद बाइक से भागते बदमाशों के सामने आये फुटेज