उज्जैन। मकड़ोन में रात को पुरानी रंजिश के चलते चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई। आज सुबह मृतक के परिवार और समाजजनों ने आक्रोशित होकर बाजार बंद कर दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल बुला लिया गया है।
बताया जा रहा है की गंगा जालिया मोहल्ले में रहने वाला लखन पिता जगदीश सोलंकी जाति मोगिया 25 साल मकड़ोन के आगर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास बने ढाबे पर रात में खाना खाने गया था, जहां पुरानी रंजिश के चलते पहले से ढाबे में बैठे शंकर सिंह दिलीप सिंह मनोहर सिंह और दो-तीन अन्य ने चाकू से हमला कर दिया। लखन सोलंकी खून से लथपथ हो गया उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी, हत्या का मामला सामने आने पर रात में ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पहुंच गई थी, आज सुबह मृतक के परिजन और समाजजन आक्रोशित हो गए उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाजार बंद कर दिया, स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल भी मकड़ोन बुला लिया गया। बताया जा रहा है कि डेढ़ 2 साल पहले सोंधिया और मोगिया पक्ष के दो गुटों में विवाद हुआ था उसे दौरान भी सोंधिया समाज ने बाजार बंद कराया था उक्त विवाद में लखन सोलंकी ने बीच बचाव किया था जिसकी रंजिश सोंधिया के लोग रख रहे थे रात में ढाबे पर आमना-सामना होने पर चाकू से हमला किया गया।