भीकनगांव कॉलेज में आपत्तिजनक रील बनाई :वायरल होने पर छात्रों का विरोध, माफी मंगवाई

खरगोन।खरगोन जिले के भीकनगांव स्थित टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय में एक आपत्तिजनक रील बनाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों की मदद से कक्षा में बैठकर गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।जानकारी के अनुसार, यह घटना 23-24 जनवरी की है। कुछ बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों की सहायता से कक्षा में छात्रों की बेंच और प्रोफेसर की कुर्सी पर बैठकर वीडियो रील बनाई थी। इस रील में आपत्तिजनक भाषा का जमकर प्रयोग किया गया है। महाविद्यालय प्रबंधन को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी।वायरल रील के संबंध में कॉलेज के छात्रों को पता चलने पर उन्होंने शनिवार शाम को आपत्ति दर्ज कराई। छात्रों ने प्राचार्य से शिकायत की और इसमें शामिल छात्रों तथा बाहरी युवकों पर कार्रवाई की मांग की।

मामला तूल पकड़ता देख प्राचार्य ने संबंधित छात्रों से माफी मंगवाकर स्थिति को शांत कराया। हालांकि, सरकारी कॉलेज में बाहरी युवकों की एंट्री और आपत्तिजनक रील बनाकर वायरल करने से छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।छात्रों की शिकायत और सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद भीकनगांव कॉलेज प्रशासन हरकत में आया है। प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण डाबर ने बताया कि छात्रों की शिकायत के बाद रील बनाने से संबंधित छात्रों को चेतावनी दी गई और उनसे माफी मंगवाई गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment