भारत माता की जय में ही समरसता- डॉ.परिख

बड़नगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन ग्रामीण द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक समरसता सप्ताह के अंतर्गत बड़नगर नगर इकाई ने बुधवार को समरसता दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगम चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालवा प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सौरव परिख द्वारा माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने भारत माता और बाबा साहब के जयकारे लगाते हुए सांदीपनि विद्यालय तक प्रभात यात्रा निकाली। विद्यालय पहुँचने पर नगर अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. सौरव परिख ने समरसता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ह्लआज हमें समरसता दिवस मनाने की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि हमारी एकता और समरसता को विखंडित करने के प्रयास हुए हैं। भारत माता की जय में ही सारी समरसता समाई हुई है। जब हम भारत माता की जय बोलते हैं तो यह मानकर चलते हैं कि हम सब भारतीय एक हैं और हममें कोई भेदभाव नहीं है।ह्व कार्यक्रम में प्राचार्य कृष्णदास बैरागी ने भी अपने विचार रखे। संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह जादव ने किया तथा आभार नगर मंत्री सागर कुमावत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment