महिदपुर रोड। रेस्ट हाउस पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भा ज पा मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता ‘अंत्योदय’ और ‘समृ द्ध भारत’ के संकल्प के प्रति समर्पित है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं नागदा चौराहे पर आतिश बाजी कर एक दूसरे को मि ठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली गई । मण्डल अध्यक्ष गुरचरण सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास, मंडल महामंत्री शंभू शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष रमेश मीणा , राजेश काठेड़, हरीश बैरागी गोपाल बैरागी,हरिसिंह चुंडा वत, राजेंद्र सिसोदिया, भूपेश कसे रा, प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह, कुबेर सिंह, बाबूदास बैरागी, मुकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानका री मंडल मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह शाक्य ने दी।
भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस मनाया