भाजपा कार्यकर्ता मेरे लिए देवता इनके चरणों की रज मैं मस्तक पर लगाता हूँ- चौहान

महिदपुर। महिदपुर के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने अपना 59 बा जन्मदिवस गोशाला में गौपूजन कर मनाया इसके बाद झारड़ा से सैकड़ों कार्यकतार्ओं के साथ महिदपुर नगर में रैली निकाली गई जगह जगह स्वागत कर दीघार्यु होने की कामना की। रैली आंबेडकर चौक से राजेंद्र मार्ग,गांधी मार्ग, मोतीबाजार,भगतसिंह चौक होते हुए पुराने बस स्टैंड पर सभा में परिवर्तित हुई।
हजारों कार्यकर्ताओं के सभा को संबोधित करते हुए बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेरे लिए देवता है इनके चरणों की रज मस्तक पर लगा कर सम्मान करता हु। आपने कहा कि अपने जन्मदिन पर इस बार तीर्थयात्रा जाने के लिए आरक्षण कर लिया था। परन्तु दो दिनों से कार्यकतार्ओं के आग्रह के कारण यात्रा को स्थगित कर फिर अभी जाऊंगा और अपना जन्म दिन कार्यकतार्ओं के साथ ही मनाने का निर्णय लिया। आपने कहा कि भाजपा ने मुझे 5 बार विधायक का उम्मीदवार बनाया और मैने इस क्षेत्र की जनता एवं किसानों के हितों के लिए सतत कार्य किया उसका ही परिणाम है कि शीघ्र ही विधानसभा के सभी ग्रामों के घर – घर पेयजल नलों से पहुंचेगा और सिंचाई के लिए हर खेत खेत पानी पहुंचेगा। आपने कहा कि। किसानों के सुख दुख में प्रदेश व केंद्र की सरकार हमेशा तत्पर खड़ी है। अभी के सोयाबीन क्षति पर मुआवजा राशि, बीमा राशि दिलाई जा रही है। रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में पहुंचाया जा रहा है। मैं इस क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हु। अपने कार्यकाल में बांध, स्कूलों, सड़कों के विकास पर भी विस्तार में प्रकाश डाला।
सभा में भाजपा महिदपुर मंडल अध्यक्ष किशोर शर्मा, झारड़ा मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, जोगापुर मंडल अध्यक्ष गुरुचरणसिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय व्यास,पदमसिंह पटेल, नपा अध्यक्ष नानी बाई, जनपद अध्यक्ष कृष्णा बाई, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुबोध धोखा, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विपुल धड़ीवाल सहित पार्षदगण, जनपद सदस्यगण आदि कार्यकर्ताओं ने बहादुर सिंह का स्वागत किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment