भट्टी फैक्ट्री में 10 दिन की वेटिंग:गैस की किल्लत के बाद डिमांड बढ़ी; महीने में एक बिकती थी, अब रोजाना 3

उज्जैन।ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते पुरे देश में गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। उज्जैन सहित प्रदेश में रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है। गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना रेस्टोरेंट संचालक को करना पड़ रहा है।रेस्टोरेंट संचालक अब गैस सिलेंडर के विकल्प की तलाश में भट्टी बनवा रहे हैं, लेकिन भट्टी बनाने वालों के पास एकाएक इतने ऑर्डर आ गए कि करीब 10 से 15 दिन की वेटिंग के बाद भी भट्टी नहीं मिल पा रही है। इधर, घरेलू गैस सिलेंडर की जगह लोग इंडेक्शन खरीद रहे हैं। शहर के कई इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इंडेक्शन खरीदने वालों की भीड़ लग रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment