ब्राह्मण समाज ने महर्षि गौतम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाई

ब्यावरा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अपने आराध्य महर्षि गौतम का जन्मोत्सव गौतम जयंती बड़े धूमधाम से मनाया श्रीमती रश्मि जोशी को पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर एवं केशव शर्मा को नगर सभा अध्यक्ष बनने पर समाजन ने बधाई दी गौतम जयंती पर गौतम आश्रम में विश्व कल्याण शांति के लिए हवन पूजन किया विशाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरूष एवं मातृशक्ति उत्साह उमंग से शामिल हुए मेधावी बच्चों का सम्मान ट्रस्ट अध्यक्ष अखिलेश जोशी, श्याम सुंदर शर्मा, रतन लाल शर्मा, केशव शर्मा,आशीष उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, गिरीश शर्मा, रितेश उपाध्याय, स्वप्निल उपाध्याय, दीपेंद्र तिवारी, ललित शर्मा द्वारा किया गया जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जोशी वरिष्ठ समाजसेवी मातृशक्ति श्रीमती अनीता उपाध्याय एवं प्रो. इंदिरा सांकवा हेमलता शर्मा, मोनिका शर्मा का स्वागत नगर अध्यक्ष सरिता शर्मा एवं महिला मंडल ने किया आयोजन का मुख्य आकर्षण नगर उपाध्यक्ष किरण उपाध्याय द्वारा निर्देशित नौ दैवियों के रूप में मातृशक्तियों की प्रस्तुति थी प्रात: युवाओं द्वारा वाहन रैली भी निकाली गई जिला अध्यक्ष रश्मि जोशी ने सभी सहयोगी समर्पित समाजजन को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment