ब्रह्माणी माता मंदिर मेले मेंअश्लील डांस, :इशारे भी करती दिखी डांसर; युवकों ने किया हुड़दंग

उज्जैन। उज्जैन जिले में स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डांसरों ने अश्लील गानों पर डांस किया। कालीसिंध महोत्सव मेले के आयोजकों ने बाहर से डांसरों को बुलाया था। मामला तराना जनपद पंचायत के सामानेरा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर के पीछे बने मंच पर 19 मार्च से 28 मार्च तक कथा का आयोजन चल रहा था। आयोजन के अंतिम दिन डांस कार्यक्रम रखा गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।मेले के दौरान मंच पर फिल्मी गाने पर डांस प्रस्तुति दी गई, जिसमें “हिला दूं एमपी, हिला दूं यूपी, जो मारूं मैं ठुमका, ये मेरा लहंगा पड़ा है महंगा… मेरी पतली कमर, मेरी तिरछी नजर… छम्मा-छम्मा” जैसे बोलों पर डांसर ने परफॉर्म किया। डांसर डर्टी इशारे भी करती दिखी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment