बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा

जीजा-साले समेत 3 की मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें

ब्रह्मास्त्र झज्जर

हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की शुरूआत मामा चौक से हुई। पहले टैंकर ड्राइवर ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचला। इसके बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और तेज गति से सेक्टर-9 की तरफ कैंटर दौड़ा दिया। इसी भागमभागम में कई और लोगों को भी चपेट में ले लिया।
इनमें एक और बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चपेट में आकर आॅटो सवार महिला समेत चार घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू कैंटर फ्लाईओवर के दो पिलर के बीच फंस कर रुक गया तो ड्राइवर कूदकर कर फरार हो गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment