बेंगलुरुकु। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है। इस पर कर्नाटक में भाजपा ने आपत्ति जताई है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पूछा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के अंदर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है। क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे इसे मंजूरी देते हैं। प्रसाद ने कहा, ‘क्या इन लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट के क्षेत्र में नमाज पढ़ने के पहले परमिशन ली थी।’ भाजपा ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर आपत्ति जताने और प्रतिबंधित इलाकों में ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेने के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की।
बेंगलुरु एयरपोर्ट में नमाज पढ़ने का वीडियो भाजपा ने जताई आपत्ति
