बलवा ड्रिल : दंगे का नाट्य रूपांतरण, कागज के पत्थर बनाकर फेंके, घायल

उज्जैन | होली, रमजान समेत आगामी अन्य त्योहारों को पुलिस को अलर्ट किया जा रहा है कि आपात स्थिति में किस तरह से फील्ड में ड्यूटी करना है। मौके पर स्थिति को कैसे संभालना है व पथराव के दौरान पुलिस को उपद्रवियों से किस तरह निपटते हुए उन्हें सबक सिखाना और कार्रवाई भी की जाना है। ऐसे लेकर पुलिस की बलवा ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें पुलिस ने दंगे का नाट्य रूपांतरण किया। कागज के पत्थर बनाकर पुलिसकर्मियों पर फेंके, जिसमें चोट आने पर किस तरह एम्बुलेंस व स्ट्रेचर से अस्पताल के लिए घायल को भिजवाना है। सबकुछ चंद सैकंड में तय कर किया गया। आरआई रंजीत सिंह के मुताबिक पुलिस फोर्स त्योहारों के दौरान फील्ड में अत्यधिक मुस्तैद रहे, इसी को लेकर बलवा ड्रिल की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment