रतलाम।रतलाम में एक मुस्लिम युवक ने कक्षा 12वीं की छात्रा (हिंदू युवती) को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। यहां तक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत कर फोटो भी ले लिए। फिर फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने हिम्मत कर थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।घटनाक्रम ढाई माह पुराना है। छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 30 नवंबर 2025 की शाम अपनी सहेली के बर्थडे पार्टी में गई थी। जहां मुन्नालाला नाम का लड़का भी आया था। जिसे मैं नहीं पहचानती थी। उसने मुझे कुछ सफेद पाउडर जैसा खाने के लिए दिया। मैंने खाने से मना किया। उसने कहा कि तु खाकर तो देख अच्छी चीज है। अच्छी नहीं लगे तो थूक देना।
बर्थडे पार्टी में छात्रा को खिलाया नशीला पाउडर:जबरदस्ती करने की कोशिश की