बजट सत्र का दूसरा फेज 12वां दिन, लोकसभा में नक्सल-मुक्त भारत पर चर्चा

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरा चरण का सोमवार को 12वां दिन है। आज लोकसभा में देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे चर्चा की शुरूआत करेंगे। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा बजट सत्र को 2 अप्रैल से पहले ही स्थगित किया जा सकता है। सत्र को छोटा कर बाद में चुनावों के बाद फिर से शुरू करने की भी योजना हो सकती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment