इंदौर। कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है।पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। बुधवार को बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा।।लेटर में लिखा- मुझे ढूंढने की कोशिश भी मत कीजिए-परिवार जब घर पहुंचा तो उन्हें एक पत्र मिला। यह पत्र उनके बेटे ने ही लिखा था, जिसमें उसने अपने घर छोड़ने की बात बताई है। लेटर में उसने लिखा-“मां, पापा, भैया और दादा… आज मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप लोग कृपया रोइए मत और मुझे ढूंढने की कोशिश भी मत कीजिए। अब मैं अपने मां-पिता के साथ ही रहूंगा।
बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा:15 साल के किशोर ने लेटर में लिखा-अपनी असलियत जान गया,