उज्जैन। दूध लेने जा रहे युवक को पीछे से आये 3-4 लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों की मदद से युवक को अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस बयान दर्ज कर हमला करने वालों की जानकारी जुटा रही है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के रहीम नगर में रहने वाला रियाज 25 वर्ष रिक्शा चलता है। शुक्रवार रात वह घर लौटा था और रिक्शा खड़ी करने के बाद पैदल दूध लेने जा रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर उसे पीछे से आये 3-4 अज्ञात लोगों ने लाठी से मारा। रियाज के गिरते ही एक हमलावर ने उसे चाकू मार दिये और भाग निकले। घायल रियाज को लोगों ने उठाया और अस्पताल पहुंचाया। घायल का कहना था कि उसका किसी से विवाद नहीं है। हमला करने वालों को भी नहीं पहचानता है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। लोगों से पूछताछ और आसपास कैमरों के फुटेज देखकर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है
शहर में दिन-रात सड़को पर विचरण करते मवेशियों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। प्रमुख मार्गो के साथ ही चिमनगंज अनाज मंडी के पीछे सब्जी मंडी भी मवेशियों का अड्डा बनी हुई है। यहां सुबह मंडी शुरू होने पर आसपास के रहवासी खरीददारी के लिये पहुंचे थे। जिन्हे बेखौफ घूमते मवेशियों के हमले का डर बना रहता है।
सेठीनगर में रहने वाले विकास शर्मा का फोटो लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। विकास शर्मा को अपने फोटो के साथ बनी आईडी का पता चला तो उन्होने आईडी का पता लगाया। फर्जी आईडी 2 माह से संचालित हो रही थी। विकास ने मामले की शिकायत माधवनगर थाना पुलिस को दर्ज कराई है।
