फीस बकाया होने पर छात्रा को परीक्षा देने से रोका:स्कूल में हंगामा, डीईओ को बुलाया; प्रिंसिपल नेलिखित में मांगी माफी

रतलाम।स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 9वीं की छात्रा को परीक्षा में नहीं बैठाने पर हंगामा हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए। स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाया। काफी देर हंगामे के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने लिखित में माफी मांगी। फिर छात्रा को परीक्षा देने बैठाया।मामला शहर के काट्जू नगर स्थित श्री जैन एकेडमी हाई स्कूल का है। अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व रतलाम भाग संयोजक चेतन गुर्जर ने बताया कि हमें शुक्रवार दोपहर स्कूल में 10 विद्यार्थियों की स्कूल फीस बकाया होने पर परीक्षा में नहीं बैठाने की जानकारी मिली।स्कूल पहुंच इस बात का विरोध जताया। फीस बाकि होने पर परीक्षा से किसी भी विद्यार्थी को वंचित नहीं किया जा सकता।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment