उज्जैन।उज्जैन साइबर सेल ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक खातेधारक को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश के 17 राज्यों से करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन का आरोप है।पुलिस के अनुसार, उज्जैन के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को ‘इक्विटी रिसर्च’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में खुद को गोल्डमैन सैक्स कंपनी से जुड़ा बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया। ग्रुप के सदस्य नियमित रूप से निवेश और मुनाफे से संबंधित पोस्ट साझा करते थे, जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया।अलग-अलग बैंक खातों में 25 लाख जमा कराए-आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 25 लाख रुपए जमा करवाए। इसके बाद उन्हें प्रतिदिन लगभग 50 हजार रुपए का आभासी मुनाफा दिखाया जाता रहा। जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया, तो उन्हें पैसे नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
फर्जी निवेश से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाला पकड़ाया: 17 राज्यों से जुड़े हैं तार