उज्जैन। 22 साल पहले मर चुकी महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी नाम की 1.56 हेक्टयर भूमि का सौदा करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम बिरगोदा नाथु में लीलाबाई पति श्रीलाल दवे का 2003 में निधन हो गया था। उसके नाम की कृषि भूमि 1.56 हेक्टयर को वर्ष 2023 में अंजान महिला ने बेच दिया। मृतक लीलाबाई के परिजनों को जानकारी लगी तो मामले में 13 फरवरी 2024 को शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने जांच शुरू की और भूमि के दस्तावेजों को खंगाला। जिसमें सामने आया कि रामलाल उर्फ रामसिंह बोडाना जाति बागरी निवासी ग्राम गावड़ी लोधा थाना इंगोरिया हाल मुकाम राजकमल रेजिडेंसी गोमटगिरी इंदौर ने अपनी मां सीताबाई उर्फ शैतानबाई पति रामसिंह के आधार कार्ड में हेराफेरी करते हुए मृतक लीलाबाई के फोटो की जगह अपनी मां सीताबाई का फोटो लगाकर भूमि का सौदा करते हुए रजिस्ट्री संपादित कराई है। मामले में सामने आये तथ्यों के आधार पर धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज किया। सोमवार को आरोपिया सीताबाई उर्फ शैतानबाई को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे जेल भेजा गया है। धोखाधड़ी में उसका पुत्र और अन्य फरार है, जिनकी तलाश जारी है।
संबंधित समाचार
-
एसपी ने किया घट्टिया थाना भवन का निरीक्षण
उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को... -
महामंडलेश्वर के खिलाफ साजिश रचने वाले की तलाश दबिश -बनारस की महिला से दर्ज कराना चाहते थे शोषण का झूठा केस
उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर पर शोषण का झूठा केस दर्ज कराने की साजिश रचने वालों... -
एकतरफा प्यार में युवक की अजीबो-गरीब हरकत महिला के चुराता लेता था घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स
उज्जैन। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है। वह पड़ोस...