फरीदाबाद। फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर और महिला की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर (DC) आयुष सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है। वह पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO थे।सुनामी झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे।पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा- “पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।” वहीं CM नायब सिंह सैनी ने भी कहा सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।”
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा,:पुलिस इंस्पेक्टर समेत 2 की मौत,