इंदौर। हीरानगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर बबलेश दिवाकर निवासी खातीपुरा गौरीनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर धमकी दी कि दूर होने की कोशिश की तो हत्या कर देगा। इसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी तीन साल से दोस्ती थी, लेकिन उसकी आदतों के कारण उसने कुछ समय पहले बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसका पीछा करने लगा और ऑफिस आते-जाते बातचीत का दबाव बनाता रहा।17 फरवरी को आरोपी बाइक से रास्ते में कट मारकर चला गया और कई दिनों से घर के पास खड़ा रहने लगा। बुधवार को अंश किराना दुकान के पास खड़े आरोपी से भाई ने खड़े होने का कारण पूछा तो उसने विवाद कर मारपीट की। पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की।बाणगंगा क्षेत्र में एक युवती ने अपने मकान मालिक चंद्रशेखर बाटू के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करती है।पीड़िता के अनुसार मकान मालिक पिछले दो साल से उस पर बुरी नजर रखता था, लेकिन किराएदार होने के कारण वह चुप रही। 25 जनवरी को गैलरी में छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर धमकाया। आरोप है कि वह बाथरूम जाते समय भी ताका-झांकी करता था। बुधवार को दोबारा हरकत करने पर युवती ने पिता को जानकारी दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।
प्रेमी ने की छेड़छाड़,:युवती का हाथ पकड़कर बोला-दूर होने की कोशिश की तो हत्या कर दूंगा