प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 लीटर तक महंगा:भोपाल में दाम 117 रुपए प्रति लीटर तक , सामान्य पेट्रोल पुरानी कीमत पर ही मिलेगा

नई दिल्ली।सरकारी तेल कंपनियों ने  20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब 117 रुपए पहुंच गई है। सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।भारत पेट्रोलियम यानी BPCL प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL इसे पावर और इंडियन ऑइल यानी IOCL XP95 के नाम से इसे बेचता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 10-12 रुपए महंगा होता है।पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है। इंडियन बास्केट की कीमत तो 70 डॉलर से बढ़कर 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment