उज्जैन।श विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और फिल्म अभिनेता राज अर्जुन ने अपने परिवार के साथ दर्शन किए। ये सभी वीआईपी दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।संध्या आरती के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सपरिवार के साथ भगवान महाकाल का नंदी हॉल से आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के अद्भुत और दिव्य दर्शन हुए हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।सौरभ बहुगुणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर परिसर के भव्य निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को धन्यवाद भी दिया। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेता नेपरिवार सहित किए महाकाल के दर्शन; मंदिर समिति ने किया सम्मान
