पूर्व पीएम इमरान का आर्मी चीफ पर तंज, कहा- उन्हें खुद को राजा की उपाधि देना चाहिए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने पर तंज कसा है। इमरान ने कहा है कि मुनीर को खुद को राजा की उपाधि देनी चाहिए। जेल में बंद इमरान का यह बयान उनके एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें इमरान ने लिखा, माशाअल्लाह, जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। हालांकि, उन्हें राजा की उपाधि देना ज्यादा अच्छा होता- क्योंकि अभी देश में जंगल का कानून चलता है और जंगल में केवल एक ही राजा होता है। जनरल मुनीर को भारत-पाक संघर्ष के बाद 20 मई को फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट किया गया। वे देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे आर्मी चीफ हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment