शुजालपुर। जनपद शिक्षा केंद्र शुजालपुर द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुजालपुर मंडी में गुरुवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में पालकों और स्कूल संचालकों की अच्छी खासी भागीदारी रही, जहां किफ ायती दरों पर पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार किरण धाकड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि एसडीओपी निमेष देशमुख रहे। इस दौरान विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र गोखले सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मंचासीन रहे। मेले में 17 स्थानीय दुकानदारों ने स्टॉल लगाए, जहां पालकों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री रियायती दरों पर मिली। दुकानदारों ने आश्वासन दिया कि जो पालक मेले में शामिल नहीं हो सके, उन्हें 30 अप्रैल तक दुकानों पर विशेष छूट दी जाएगी। अध्यक्षीय उद्बोधन में तहसीलदार धाकड़ ने पुस्तक मेले की उपयोगिता बताते हुए अधिक से अधिक पालकों को इसका लाभ लेने की अपील की। वहीं मुख्य अतिथि एसडीओपी देशमुख ने स्कूल बसों के फि टनेस, बीमा, रजिस्ट्रेशन और चालकों के वैध लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों में स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक पालकों एवं बड़ी संख्या में स्कूल संचालकों की उपस्थिति रही। स्वागत भाषण प्राचार्य अल्पना राणा ने दिया। संचालन संजय देशमुख व आभार राकेश पांचाल ने व्यक्त किया।
पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़, किफ ायती दरों पर मिली किताबें व गणवेश