इंदौर।इंदौर के पीटीसी परिसर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।पुलिस के अनुसार मृतका का नाम स्नेहा जादौन (24) है। उनके पति का नाम शैलेन्द्र जादौन है, जो पीटीसी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वहीं रहते हैं। पति सोमवार सुबह पत्नी के शव को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे।घटना की जानकारी मिलने के बाद पीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं।पति- पत्नी मुरैना के रहने वाले-स्नेहा का एक तीन साल का बच्चा है। शैलेन्द्र पीटीसी में ड्यूटी लगाने का कार्य करता है। वह मुरैना का रहने वाला है। उनका भाई सत्येन्द्र भी संयोगितागंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है।स्नेहा भी मुरैना की रहने वाली है। मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्नेहा के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो भाई और एक भाभी हैं, जिनमें से एक भाई व्यापारी है और दूसरा प्रॉपर्टी का काम करता है। सभी परिजन इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं।आजाद नगर टीआई के अनुसार, अभी मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड:पति ने देखा तब पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे; अफसर जांच में जुटे