नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला न्यायालय में सोमवार 16 मार्च को वकीलों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। बार एसोसिएशन का आरोप है कि बिसरख पुलिस ने एक अधिवक्ता के घर में घुसकर न केवल उनके परिवार के साथ अभद्रता की, बल्कि वकील को जबरन हिरासत में लेकर थाने में उनके साथ मारपीट भी की। वकीलों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने कोर्ट परिसर से पुलिसकर्मियों को बाहर खदेड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया है, लेकिन वकील दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
पुलिसकर्मियों को वकीलों ने दौड़ाकर खदेड़ा, जिला न्यायालय में हंगामा