कोलकाता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। PM ने पूर्व वर्धमान में कहा- बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। मोदी की गांरटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाके भरोसे में बदलने की है।मुर्शिदाबाद में मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा- भाजपा बंगाल विरोधी और बाहरी लोगों के खिलाफ है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए।
पीएम बोले- जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी:ममता ने कहा- BJP बंगाल विरोधी, घुसने मत दीजिए