पालकी में सवार होकर निकले बाल हनुमान, साथ रहा झांकयों का कारवा – हनुमान जी के प्रकट उत्सव पर श्री महाकालेश्वर प्रांगण से निकला चल समारोह, मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी हुई पुष्प वर्षा

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर प्रांगण स्थित श्री बाबा बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर से गुरुवार शाम 7 बजे बाबा कि रजत प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नयनाभिराम झांकियों के साथ चल समारोह निकला गया। पूरा जुलूस मार्ग पर भक्तों ने पालकी आरती एवं पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, मुस्लिम बाहुल्य कोट मोहल्ला, तोपखाना क्षेत्र में भी मुस्लिम समाज जनों ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। जुलूस मार्ग पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुलभ शांतु  गुरु जी का विभिन्न संस्थाओं द्वारा मंच से साफा बांधकर स्वागत किया गया। जुलूस में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव, भाजपा नेता जय सिंह दरबार, जगदीश पांचाल जगदीश अग्रवाल, प्रहलाद दाढ़, राजेश सिंह भदोरिया, डॉ. राहुल कटारिया, अंजनेश शर्मा अतुलित शर्मा, योगेश शर्मा, मनोहर बैरागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। श्री राम कथा व्यास सुलभ शांतु गुरुजी महाराज के अनुसार हनुमान प्रकटोत्सव पर प्रातः 9 बजे मंगला आरती हुई। जिसमें बाल हनुमान को बालभोग में चैन चिरौंजी दूध पान ऋतु फल एवं बेसन से बनी एक क्विंटल नुक्ति का महाभोग लगाया गया। जो। संध्या 6:15 मुख्य आरती के पश्चात बाल हनुमान जी की रजत प्रतिमा पालकी में विराजित कर नागर भ्रमण कराया गया। उनके साथ ढोल नगाड़े,बैंड बाजे,बग्गी रथ,हाथी घोड़े,ध्वजा पताका और झिलमिल झांकियां का कारवां रहा। हजारों हनुमान भक्तो नें अपने आराध्य के दर्शन कर खुद को धन्य किया।
*ये रही झांकियां…..*
प्रथम झांकी –
श्री हनुमान जी की 15 फीट की प्रतिमा पांच घोड़े के रथ पर सवार दर्शन देती हुई दिखाई देगी। द्वितीय झांकी –
सीता जी द्वारा स्वर्ण मार्ग को दिखाना फिर राम जी का स्वर्ण मृग के पीछे दौड़ना और राम जी का स्वर्ण मृग को मारना तीन भागों में ये झांकी रहेगी।
तृतीय झांकी – श्री बाल हनुमान जी की हुबहू बालb विग्रह जोधपुरी पोशाक में दर्शन देगा इसके आगे रामायण मंडल सुंदरकांड करता हुआ दर्शन देगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment