पाकिस्तान में पुलिस गाड़ी पर आईईडी धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत

ब्रह्मास्त्र लाहौर

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में शुक्रवार को एक बम धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के शादि खेल बेट्टानी इलाके में हुआ।

पुलिस के मुताबिक गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को सड़क किनारे लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से निशाना बनाया गया। धमाका इतना तेज था कि एसएचओ आजम, ड्राइवर शाह बह्रम और चार अन्य पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए।
एक अन्य घायल पुलिसकर्मी इंसाफुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा की है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment