उज्जैन। ग्राम गुराडिया दासा में रहने वाले राहुल पिता रोडूलाल ने पानी के लिये पाइप लगा रखा था। पडोसी रामचंद्र पिता मांगीलाल ने पाइप को जगह-जगह से काट दिया। पानी नहीं आने पर राहुल ने बाहर आकर देखा तो पाइप जगह-जगह से कटा हुआ होना सामने आया। रामचंद्र पाइप काटा दिखाई दिया। राहुल ने पाइप काटने का कारण पूछा तो पड़ोसी रामचंद्र ने कहा कि पाइप डालने के लिये 500 रूपये देना होगें। नहीं तो पाइप यहां डालने नहीं दूंगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। रामचंद्र ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। राहुल के साथ मारपीट होती देख पत्नी रसनाबाई बीच बचाव के लिये आई तो रामचंद्र ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। घटनाक्रम के बाद राहुल और उसकी पत्नी महिदपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल पति-पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
संबंधित समाचार
-
रसोई गैस पर ‘एक्स्ट्रा चार्ज’ का खेल.. तय कीमत 972.50, एजेंसियां वसूल रहीं 980 से ज्याद सप्लाई बाधित होने से शहर में सिलेंडरों की किल्लत…बुकिंग नहीं लगने और फोन रिसीव न होने की शिकायतें, उपभोक्ताओं ने की अतिरिक्त वसूली की शिकायत
उज्जैन। अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध का असर अब शहर की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी... -
गंभीर में 84 दिन का पानी:नर्मदालाइन का 1 साल से अटका टी कनेक्शन पूरा हो जाए तो रोज हो सकता है जलप्रदाय
उज्जैन।गर्मी की शुरुआत के साथ जलप्रदाय को लेकर शहरवासियों को हमेशा की तरह चिंता सताने लगी... -
पुलिस ने की बलवा ड्रिल:वज्र वाहन, टियर गैस और भीड़ नियंत्रण अभ्यास कराया
उज्जैन।उज्जैन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप...