पांच माह तक चला 21 सुंदरकांड पाठ

शुजालपुर। ग्राम जामनेर में विजयादशमी पर लिया गया 21 सुंदरकांड पाठ का संकल्प 28 फ रवरी की रात्रि को भव्य आयोजन के साथ पूर्ण हुआ। पांच माह तक प्रति शनिवार एवं मंगलवार विभिन्न मंदिरों में निरंतर सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया, जो क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुआ। संकल्पकर्ता एडवोकेट अमित मालवीय के नेतृत्व में चले इस धार्मिक अभियान का समापन मां महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। जय सीताराम सुंदरकांड मंडली द्वारा सस्वर पाठ तथा भजन संध्या में कवि हुकमसिंह गुर्जर सहित अन्य गायकों ने प्रस्तुति दी। महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। वक्ताओं ने इसे धार्मिक जागरण और सामाजिक एकता का प्रेरक आयोजन बताया। इस संकल्प को सफल बनाने में अमरीशपुरी गोस्वामी, प्रवीण विश्वकर्मा, गजाधर सोनी, राजकुमार धाकड़, राधेश्याम धाकड़, मंगल सिंह मालवीय आदि का सहयोग रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment