पति के सुसाइड मामले में पत्नी गिरफ्तार:पत्नी का चल रहा था किसी और से प्रेम प्रसंग

उज्जैन।बड़नगर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि किसी और से प्रेम प्रसंग और लगातार विवाद के कारण पति मानसिक रूप से परेशान था। पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।घटना 6 फरवरी को उज्जैन जिले के बड़नगर में हुई। नागेश्वर धाम कॉलोनी निवासी राजेश राठौर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राजेश के भाई शिवनारायण राठौर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।प्रेम प्रसंग की वजह से होता था विवाद-पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि राजेश की पत्नी सोनिया माली का किसी अन्य व्यक्ति से कथित अवैध प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी राजेश को होने के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगा था।आत्महत्या के लिए पत्नी ने उकसाया-बताया गया है कि 6 फरवरी की रात राजेश ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ। आरोप है कि इस विवाद के दौरान पत्नी ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिससे मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से आहत होकर राजेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा-बड़नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनिया माली (30) निवासी नागेश्वर धाम कॉलोनी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण क्रमांक 72/2026 दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन, एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार और थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की पुलिस टीम ने 17 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment