शुजालपुर। नेमा समाज की मातृशक्तियों द्वारा श्री राम जानकी धाम में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ गणगौर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों की स्वर लहरियों के बीच ईसर गणगौर का विधि विधान से पूजन कर सुख समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। उत्सव के दौरान महिलाओं ने अपने पतियों के नाम पर पारंपरिक दोहे भी प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। इस अवसर पर सभी महिलाएं दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आईं, जिससे आयोजन की शोभा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं के साथ ही नवविवाहित बहुओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सामूहिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा। अंत में फ लाहार एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में नेमा समाज परिषद का विशेष सहयोग रहा।
नेमा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव