उज्जैन।उज्जैन नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह नजरअली मिल कम्पाउंड परिसर में स्थित 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गेब शाह बाबा की दर्गा और मजार के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और निगम के अमले की मौजूदगी रही। नगर निगम की रिमूवल टीम ने मजार के पास बनाए गए शेड और बाउंड्री वॉल को तोड़कर वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को साफ किया।उज्जैन के नजर अली मिल कम्पाउंड में स्थित वर्षों मजार के पास किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और संबंधित कमेटी को कई बार नोटिस दिए गए थे। शनिवार तड़के निगम का भारी अमला तैनात किया गया और सुबह करीब 8:30 बजे कार्यवाही शुरू हुई। इसमें मजार की बाउंड्री समेत अन्य अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि इस दौरान तीन थानों के टीआई सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्रवाई में तीन जेसीबी, कटर और नगर निगम की अन्य मशीनरी का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और पहले से नोटिस देने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। कार्यवाही में करीब एक दर्जन पेड़ काटने पड़े, साथ ही बाहर बने शेड और बाउंड्री को भी नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया।
निगम ने मजार के पीछे अतिक्रमण हटाया:3 थानों के टीआई सहित भारी पुलिसबल रहा तैनात