इंदौर।मंगलवार को इंदौर नगर निगमका 8453 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। इस बजट में मास्टर प्लान की सड़कों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया है। कुशवाह नगर जैसी नई सड़कों का निर्माण और अधूरी सड़कों को तेजी से पूरा करने की योजना शामिल की गई है।बजट का बड़ा हिस्सा पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें नर्मदा परियोजना का चौथा चरण, नई पाइपलाइन बिछाना, पुरानी पाइपलाइन बदलना, हर वार्ड में पानी टेस्टिंग लैब बनाने का लक्ष्य रखा गया है।अमृत-2 और अन्य योजनाओं के तहत 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा के काम किये जाएंगे। इनमें पानी की टंकियां, सीवरेज सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया जाएगा।बुधवार को इस बजट पर चर्चा और बहस होगी।बजट के दौरान हंगामा, बहस-के विकास की दिशा तय करने वाला नगर निगम का बजट आज पेश किया । महापौर के श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस पार्षदों रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी। रूबीना ने कहा खामेनेई को अमेरिका ने धोखे से शहीद कर दिया। इससे नाराज भाजपा पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए और विरोध किया। सदन में कांग्रेसी पार्षद और नेता प्रतिपक्ष हाथ में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी विरोध जताते हुए टी-शर्ट पर स्लोगन लिखकर पहुंचे। उन्होंने अपने टी-शर्ट पर ‘पियो नाली का पानी नगर निगम के विकास की कहानी’ लिखा ।
निगमबजट में खामेनेई को श्रद्धांजलि: पार्षदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे; होंगे 1500 करोड़ के काम