उज्जैन।बड़नगर में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह तीन माह की गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा होते ही आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों ने बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लंबे समय से किशोरी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 65(1), 351(3)बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(J)(II), 5(L)/6 के तहत केस दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक (23), निवासी शिक्षक कॉलोनी बड़नगर, जल्द ही शादी करने वाला था। लेकिन मामला सामने आते ही वह फरार हो गया। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 10 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
नाबालिग से दुष्कर्म काआरोपी गिरफ्तार:, डराकर करता रहा दुष्कर्म, नाबालिग हुई गर्भवती