उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने ग्राम गौंसा मार्ग पर नाग तलाई से शनिवार शाम एक वृद्ध की लाश बरामद की। आसपास के लोगों से पहचान करने पर किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। शव को चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया। उसके पास कुछ दस्तावेज मिले। जिसके आधार पर उसकी पहचान बद्रीलाल पिता बंशीलाल माली 65 वर्ष निवासी वृंदावनपुरा जीवाजीगंज के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पहचान करने के बाद बताया कि मजदूरी करते थे और शराब पीने के आदी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा, उसके बाद ही मौत का कारण सामने आ पायेगा।
संबंधित समाचार
-
संभागायुक्त ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण:सड़क के जोड़ न भरने पर ठेकेदार को दी कार्रवाई की चेतावनी
उज्जैन।सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। गुरुवार... -
साध्वी ने साजिश रची:बनारस से जिस महिला को बुलाया, उसने उगले राज; महामंडलेश्वर बनना चाहती थी मंदाकिनी
, उज्जैन।उज्जैन के चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाने की... -
चैत्र नवरात्र से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत, तालाब, बावड़ी, नदियों और नालों से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा
ब्रह्मास्त्र उज्जैन मप्र शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 में...