नरसिंगा एवं फतेहपुर में 1.6 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बड़नगर। विधानसभा के ग्राम पंचायत नरसिंगा व ग्राम पंचायत फतेहपुर में विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या के आतिथ्य में 1 करोड़ 6 लाख 39 हजार की लागत के विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। विकास योजना अन्तर्गत सामुदायिक भवन ,सीसी रोड़ एवं नाली निमार्ण सहित अनेक विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक पण्ड्या ने कहा कि जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध हूॅ। भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकमाल जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमरावसिंह राठौर, जनपद प्रतिनिधि श्यामूबाई हर्षल धबाई, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजबसिंह देवड़ा, नागेश्वर मारू, गोपाल आंजना मण्डल अध्यक्ष महेश हारोड़, शिवराम जाट, विजेन्द्रसिंह चावड़ा, सुमेरसिंह चावड़ा, श्यामुबाई मांगीलाल मोहरी, पूजा अखिलेश बारोड, दरयावसिंह नागर, रमेशचन्द्र शर्मा,, गजेन्द्रसिंह राजावत सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment