नपाध्यक्ष ने सेवा भारती और वृद्ध आश्रम में कराया भोजन, गरीबों को बांटे कम्बल

गुना। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय सांसद, विकास के मसीहा, जन नायक केंद्रीय मंत्री योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन पूरे दिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति राजेश राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, परेश भार्गव पार्षद कैलाश धाकड, राजू ओझा, ममता तौमर, विनोद लोधा, अनीता महेन्द्र कुशवाह, रितिक ओझा आदि सर्व प्रथम प्रात: 9 बजे नजूल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 18 के नवीन पार्क का नामकरण राजमाता साहब के नामकरण कर पौधारोपण किया। इसके पश्चात अन्नपूर्णा भोजनालय, सेवा भारती, जिला चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों को भोजन प्रसादी का वितरण किया तथा सभी ने उनके साथ बैठकर भोजन किया। चिकित्सालय के अनाथालय में बह्यची का जन्मदिन मनाया व आवश्यकतानुसार कंबल प्रदान करने की घोषणा की है। सभी नेतागणों ने सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर रक्तदान में हिस्सा लिया। इसके साथ ही कैंट गौशाला में गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी नेतागण,12 गरीब वस्ती कंचनपुरा में पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये। यहां से मुहालपुर टेकरी गुफा श्री हनुमान मन्दिर पर पूजन अर्चना की तथा श्रीमंत सिंधिया के दीघार्यु की कामना की। सांय 6 बजे वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन करवा कर महाराज साहब श्रीमंत सिंधिया के लिए स्वस्थ्य जीवन, दीर्घ आयु एवं सफल राजनैतिक जीवन के लिए आशीर्वाद की कामना की है। इस अवसर पर भाजपा नेता महेन्द्र कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह, राजेश साहू, शशि राठौर, बन्टी अहिरवार, कवीन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार