खाचरौद। को नगर पालिका के विशेष सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा की अध्यक्षता में किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि परिषद के विशेष सम्मेलन में बजट सवार्नुमति से स्वीकृत किया गया। सदन में बजट सभापति श्रीमती पूजा जितेन्द्र पांचाल एवं लेखा प्रभारी संदीप सेन ने प्रस्तुत किया। इस वर्ष नगर पालिका द्वारा कुल 102 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। जिसमे 30 लाख की संचित निधि का भी प्रावधान किया गया है। बजट में प्रस्तावित अनुमानित आय 102 करोड़ 77 लाख 94 हजार का प्रावधान किया गया है, प्रस्तावित अनुमानित व्यय 102 करोड़ 76 लाख 98 हजार 406 व बचत 95 हजार 594 रुपये का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षद रेखा राजेन्द्र धाकड़, दशरथ वाकतारिया, राकेश राठौड़, गोदावरी राहुल बम्बोरिया, चंदा बाबू नागर, प्रकाश डाबी, नारायण मंडावलिया, जय जायसवाल, सूर्यप्रकाश शर्मा, रजनी लखन गौहर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
नगर पालिका खाचरौद का 102 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास