नए पोप लियो-14 का शपथ ग्रहण समारोह आज, हजारों लोग भी शामिल होंगे

वेटिकन। वेटिकन में आज सेंट पीटर स्क्वायर पर नए पोप लियो-14 का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर से कई नेता वेटिकन पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल की उम्मीद है। आम तौर पर नए पोप और अन्य कैथोलिक चर्च के नेता शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले बेसिलिका के अंदर सेंट पीटर की कब्र पर जाते हैं। शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम करीब 2 घंटे तक चलेगा, इसके बाद पोप को एक धार्मिक वस्त्र और एक अंगूठी दी जाएगी। धार्मिक वस्त्र नए पोप के पदभार ग्रहण करने का प्रतीक होता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment