दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:निपानिया मोड़ पर हादसा, पत्नी घायल; CCTV फुटेज आया सामने

उज्जैन।उज्जैन-आगर नेशनल हाईवे पर निपानिया मोड़ के पास सोमवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।गलत दिशा से आई तेज बाइक ने मारी टक्कर-घटना रात करीब 8 बजे घट्टिया क्षेत्र के पास हुई। सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार बाइक ने कपिल कुशवाह (35) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।निपानिया गांव निवासी कपिल पत्नी रीना के साथ उज्जैन से खरीदारी और रिश्तेदार से मिलने के बाद गांव लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।सिर में चोट लगने से अस्पताल में मौत-टक्कर में कपिल के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे में पत्नी भी घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment