देश के 25 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

मप्र-राजस्थान में पारा 10 डिग्री तक गिरा, दिल्ली में 2 घंटे तक फ्लाइट्स प्रभावित रही

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश-बिहार सहित 25 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना भी है। इधर, ओडिशा में भारी बारिश का भी अलर्ट है। बीते दिन मध्य प्रदेश के भोपाल, इटारसी, छिंदवाड़ा, सिवनी समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। एमपी-राजस्थान के कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, दिल्ली में शुक्रवार को हुई तबाही के बाद शनिवार को भी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment