देवास में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियों से सजे बाजार

देवास। देवास में रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर के एमजी रोड पर गुलाल, रंग और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं, जहां बच्चे और बड़े खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इस वर्ष बाजार में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियों का क्रेज अधिक है, जो 50 से 60 फीट तक पानी की बौछार कर सकती हैं। शहर में रंगपंचमी तक होली का उत्साह बना रहेगा।
10 रुपए से 2000 तक पिचकारियां बाजार में आईं
कलर दुकान संचालक परिक्षित जैन ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए टैंक वाली, इंडियन, भीम और मोटू-पतलू जैसी विभिन्न प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध हैं, जिन्हें बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। गुलाल उड़ाने वाली पिचकारियों की भी काफी मांग है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की पिचकारियों की वैरायटी मौजूद है।
200 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन
पंडित राजेंद्र दुबे के अनुसार, चंद्रग्रहण के कारण होली का पर्व 3 मार्च की जगह 4 मार्च को मनाया जाएगा। 3 मार्च की सुबह से सूतक काल शुरू हो जाएगा। होलिका दहन आज शाम से होलिका सजाने के साथ प्रारंभ होगा और भद्रा तिथि के चलते देर रात से सुबह तक होलिका दहन किया जाएगा। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 200 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका के आसपास आकर्षक रंगोलियां भी बनाई जाएंगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment