देर रात तक लोगों ने मेले का उठाया लुत्फ, ग्रामीणों के आगे छोटा पड़ा मेला परिसर

खरसौदकलां। खरसौदकलां शीतला सप्तमी पर पांच दिवसीय मेले में शनिवार को भारी भीड़ रही। यहां तक की लुत्फ उठाने पहुंचे ग्रामीणजन के सामने देर रात तक मेला कैंपस छोटा पड़ गया।
खरसोदकला शीतला सप्तमी पर आयोजित मेले में आसपास से पहुंचे महिला पुरुषों की भीड़ देर रात तक जमी रही। ग्रामीणों के सामने मेला केंपस बोना साबित हुआ। यहां तक की लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । यही हालत शुक्रवार को भी देर रात तक बना रहा। लोगों ने देर रात तक झूला चकरी, ब्रेक डांस के अलावा छूक छूक करती रेल एवं पानी की नाव के साथ मनोरंजन साधन का लुफ्त उठाया। मेला केम्पस में जादूगर प्यारेलाल नामक गधे के आनंद लिए । मोबाइल सेल्फी मशीन पांइट पर युवाओं की वीडियो रील बनवाने में भारी भीड़ दिखाई दी। मेले में ग्रामिणजन ने खानपान व्यंजन के अलावा मटका कुल्फी,जलेबी शीतल पेय के अलावा आधुनिक खिलौने की जमकर खरीददारी की।
ग्राम पंचायत के तत्वाधान में आयोजित मेला प्रबंधक ने बताया कि इस मर्तबा जरूरत से अधिक दुकानदार पहुंचे। परंतु कैंपस में दुकान लगाने के स्थान चिन्हित होने के बाद कई दुकानदार जगह अभाव में दुकान आवंटित नहीं कर सके। बदले में कई व्यापारीगण मेला परिसर से बाहर दुकान लगाने को विवश हुए। इस मर्तबा आसपास के ग्रामीणजन को अपने दो एवं चार पहिया वाहन संसाधन को रखने के लिए बस स्टैंड परिसर के आसपास खाली जगह नहीं मिली।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment