दूध विक्रेता ने मरने से पहले दिया बयान:क्रिकेट बुकी सहित पांच लोगों के नाम बताए,

इंदौर। एरोड्रम इलाके में रहने वाले दूध विक्रेता आकाश तिवारी ने बुधवार को जहर खा लिया था। बड़े गणपति से उसने अपने भाई विकास को कॉल किया। दूसरी बार बातचीत होने पर विकास ने आकाश को बाठिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दिए बयान में उसने एक क्रिकेट बुकी, एक महिला और अन्य तीन लोगों के नाम बताए। पुलिस ने उनकी डिटेल परिजनों से मांगी है।मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, आकाश तिवारी की मौत के मामले में परिवार के बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच के सट्टे में आकाश पर करीब 20 लाख रुपए का कर्ज था। कर्जदाता उससे 10 से 15 प्रतिशत ब्याज भी वसूल रहे थे, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। आत्महत्या से पहले उसके द्वारा वीडियो बनाने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को वह वीडियो नहीं मिला है।टीआई वेरेन्द्र सिंह कुशवाह के अनुसार, आकाश तिवारी ने आत्महत्या से पहले जांच अधिकारी को एक बयान दिया था, जिसका वीडियो भी बनाया गया है। इस बयान में उसने संजय उर्फ संजू पंवार, पम्मी, हरी सोनी, नरेन्द्र की पत्नी और एक क्रिकेट बुकी के नाम बताए हैं। फिलहाल बयान में प्रताड़ना का उल्लेख नहीं है। पत्नी के बयान के बाद ही आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment