ब्रह्मास्त्र उज्जैन
20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग से मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस बार दीपावली केवल रोशनी और तैयारियों का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक विशेष ज्योतिषीय संयोग भी लेकर आ रही है।
इस दीपावली शनि वक्री अवस्था में रहेंगे और कुछ विशेष राशियों पर उनकी सीधी दृष्टि पड़ेगी। यह योग बेहद दुर्लभ माना जा रहा है, जो आपकी आर्थिक स्थिति, करियर और मानसिक ऊर्जा पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
हंस महापुरुष योग भी
बन रहा है दीपावली पर
पंचांग के अनुसार, इस साल 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली का शुभ पर्व मनाया जाएगा। दिवाली का समय वैसे भी नए आरंभ, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब ग्रहों की स्थिति भी सकारात्मक हो और राजयोग का संयोग बन जाए, तो इसके फल कई गुना अधिक मिलते हैं। हंस महापुरुष योग का बनना इस बार की दिवाली को और भी विशेष बना रहा है।
हंस महापुरुष
योग का महत्व
ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में आते हैं तो यह संयोग जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति, सफलता और मान-सम्मान दिलाता है। इस दौरान कई राशियों के जातकों को करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
